जयपुर : चचेरी बहन को गोली मारकर खुद को किया शूट, प्रेम-प्रसंग के चलते हुई यह घटना

By: Ankur Mon, 25 Jan 2021 1:35:15

जयपुर : चचेरी बहन को गोली मारकर खुद को किया शूट, प्रेम-प्रसंग के चलते हुई यह घटना

ग्राम पंचायत बाडा पदमपुरा के ग्राम देवकीनंदनपुरा में रविवार को एक युवक ने अपनी चचेरी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी शूट कर लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रह रहा है। घटना के अनुसार, 22 वर्षीय श्यामलाल मीणा पुत्र रामूलाल मीणा ने चाचा की लड़की प्रियंका मीणा (20) को गोली मारकर खुद को गोली मार ली।

एसीपी चाकसू अर्जुन राम, शिवदासपुरा थाना पुलिस अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लड़के और लड़की के बीच में प्रेम-प्रसंग के चलते यह घटना घटित हुई। इस प्रकरण को लेकर लेकर एक साल पहले भी दोनों परिवारों के बीच में झगड़ा हुआ था। थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 11 दिसंबर को प्रियंका की शादी बस्सी नई नाथ धाम के पास झर निवासी संजय मीणा के साथ हुई थी। संजय राजस्थान पुलिस में जयपुर पुलिस लाइन में पोस्टेड है। वही लड़की का भाई सुनील मीणा भी राजस्थान पुलिस में उदयपुर पोस्टेड हैं।

रविवार को लड़का और लड़की दोनों दोपहर से ही अपने घर से गायब थे। जब शाम होने तक भी लड़का घर नहीं पहुंचा तो लड़के के भाई व अन्य परिवारजन ढूंढने गए तो घर से 200 मीटर की दूरी पर सरसों के खेत में दाेनाें घायल अवस्था में मिले। लड़के के भाई गोरधन व झुरीलाल ने श्यामलाल को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। वहीं लड़की को घटना स्थल पर ही छोड़ गए। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना स्थल से देशी कट्टा बरामद किया हैं।

ये भी पढ़े :

# उदयपुर : सफल हो रहा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, 2 शातिरों से बरामद की 7 मोटरसाइकिल

# नागौर : पुलिस नहीं लगा पा रही चोरियों पर लगाम, अब चार भुजानाथ का मंदिर बना निशाना

# सीकर : बाइक सवार युवक के लिए स्कोर्पियो बनी यमराज, टक्कर के बाद इलाज के दाैरान मौत

# जोधपुर : एक बार फिर चोरों का निशाना बना सूना मकान, 65 लाख रुपए की हुई चोरी

# अजमेर : वैक्सीन के बर्बाद होने का सिलसिला जारी, 9 दिन में 60 डोज हुए खराब

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com